Maharajganj

खेल से नेतृत्व क्षमता का होता है विकास,युवाओं का कैरियर सवारने में खेल महत्वपूर्णःसीडीओ


महराजगंज टाइम्स ब्यूरो:- खेल मंनोरजन तक ही सीमित नहीं बल्कि यह कैरियर भी सवार रहा है।खेल के क्षेत्र में दुनिया में देश की धमक बढी है।खेल से टीम भावना मे कार्य करने व नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।उक्त बातें सासंद खेल स्पर्धा सदर विधान सभा के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप मे मौजूद मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने खिलाड़ियों व जनसमूह को सम्बोधित करते हुए कही।सीडीओ ने हार से निराश न होने की बात कही और पुनः नये ऊर्जा के साथ मैदान मे उतरने का हौसला बढाया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम मे मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने कहा कि स्वस्थ भारत के निर्माण मे खेल अहम साबित हो रहा है।कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि डा बलराम भट्ट ने कहा कि खेल का मैदान दुनिया का सबसे पवित्र स्थान है जहाँ जाति धर्म के बंधन से मुक्त खिलाड़ी एक साथ खड़े होते हैं।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सदर विधायक जयमंगल कन्नौजिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभा को प्रधानमंत्री की सोच ने मंच दिया है।विजेता टीम व खिलाड़ी देश दुनिया मे खेल से देश का नाम रोशन करेंगे।यह स्पर्धा खेल क्रान्ति मे देश का नया अध्याय लिखेगा। विधान सभा स्तर पर होने वाले सांसद खेल स्पर्धा का समापन राष्ट्रगीत के साथ हुआ। विजेता टीम को मुख्य अतिथि मुख्य  विकास अधिकारी गौरव सिंह सेगरवाल, प्रबंधक डॉक्टर बलराम भट्ट ने पुरस्कृत किया। विधान सभा संयोजक सांसद खेल स्पर्धा राजीव द्विवेदी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।इस अवसर पर निर्णायक मंडल के अखिलेश पाठक, पंकज  मौर्य , अविनाश चौधरी, रवि प्रताप यादव,विवेक यादव, अमरेंद्र सिंह, विवेक कुशवाहा, रीतेश केसरवानी, शैलेश पटेल,राम बच्चन यादव, राजेश धारिया, अजय श्रीवास्तव आदि लोगो को प्रशस्ति पत्र देकर मुख्य अतिथि ने प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मिठौरा प्रमुख प्रतिनिधि राम हरख गुप्ता,मंडल अध्यक्ष दिलीप शर्मा,  निवर्तमान जिला महामंत्री ओम प्रकाश पटेल, अशोक पटेल, मनोज पटेल,वीरेंद्र लोहिया, प्रदीप गौड़, सिनोद कुमार, राधा रमण शुक्ला, नागेंद्र प्रसाद, गोपाल पटेल, पूर्व मंडल अध्यक्ष यंत्री मधेशिया, गुड्डू जायसवाल, अभय चौबे, भारतेंदु मणि त्रिपाठी, मुंद्रिका हिंदुस्तानी के अलावा बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें : चार उपनिरीक्षक सहित 14 के तबादले, अंकित सिंह बने सोनौली के चौकी इंचार्ज